logo

शिबू सोरेन से मिले इरफान अंसारी, चुनाव को लेकर लिया आशीर्वाद; सीता सोरेन पर हुए हमलावर

शिबू सोरेन से मिले इरफान अंसारी, चुनाव को लेकर लिया आशीर्वाद; सीता सोरेन पर हुए हमलावर

द फॉलोअप डेस्कः
जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की है। इस मुलाकात में उन्होंने आने वाले चुनाव को लेकर गुरुजी का आशीर्वाद लिया है। इस बाबत उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है और कहा है कि आज मैंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। उनके पैर भी दबाए। इरफान अंसारी ने जो पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है उसमें लिखा है कि "झारखंड राज्य विधाता, हमारे अभिभावक अदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन से उनके आवास पर जा कर आशीर्वाद लिया। गुरुजी ने बड़े अंतर से जीत का आशीर्वाद देते हुआ कहा कि सीता सोरेन हमारा घर छोड़ने के बाद अब तुमको हराने के लिए जामता चली गई। दिशोम गुरु जी ने कहा कि सीता सोरेन बीजेपी मे जा कर हमारे परिवार सहित JMM को बदनाम कर रही है। पूरा JMM परिवार तुम्हारे साथ है, वह सीट सिर्फ़ तुम्हारा है। तुम मेरे बेटे हो। इरफ़ान हेमंत भाई हैं। दोनों मिल कर भाजपा को हराओ। दोबारा सरकार बनाओ। पुत्र कर्तव्य निभाते हुए मैंने काफ़ी देर तक उनकी सेवा की और पैर भी दबाया।"