रांची :
भाजपा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक बार फिर शशांक राज को नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से शशांक राज को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बता दें कि यह दूसरी बार है, जब शशांक राज को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्ति
भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि शशांक राज को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद शशांक राज युवा मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश महामंत्री को भी भेजी गई है।