लातेहार:
लातेहार में शादी समारोह से लौट रही लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। पांच लड़कों ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देकर आधी रात को जंगल में ही छोड़ दिया। पीड़िता किसी तरह घटनास्थल से निकलकर रिश्तेदारों के घर पहुंची और उनको अपनी आपबीती बताई। परिजन, लड़की को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को पकड़ लिया है। एक अन्य युवक की तलाश जारी है।
