logo

रांची : चिल्ड्रेन होम में आदिवासी बच्ची का यौन शोषण, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

priyank_kanugo.jpg

रांची: 

रसूखदार पूर्व नौकरशाह से जुड़ी संस्था के चिल्ड्रेन होम में एक बच्ची के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामले को दबाने का भी प्रयास किया गया था। फिलहाल इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय बाल संरक्षण के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो रांची आये हुए हैं। बता दें कि धुर्वा थानाक्षेत्र के कुटे स्थित रेनबो फाउंडेशन इंडिया द्वारा संचालित रेनबो होम है। यहीं एक आदिवासी बच्ची के साथ यौन हिंसा की गई। 


सामाजिक कार्यकर्ता ने की शिकायत
एक सामाजिक कार्यकर्ता ने आयोग से इसकी शिकायत की थी और बताया कि 7 अप्रैल को बच्ची के साथ चिल्ड्रेन होम के गार्ड ने यौन हिंसा किया है। जिसे चिल्ड्रेन होम के मैनेजर और सीडब्ल्यूसी से छुपाया गया। शिकायत मिलने के बाद राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है। 


ट्वीट कर दी जानकारी 
प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट कि आज रांची झारखंड में हूं। यहां एक चिल्ड्रेन होम में बच्चे के साथ स्टाफ द्वारा यौन हिंसा व उसके बाद उसको दबाने का मामला प्रकाश में आया है। बालगृह उसी रसूख़दार पूर्व नौकरशाह से ही संबंधित संस्था का है, जहां बच्चों का उपयोग धरना, प्रदर्शन व अराजक गतिविधियों में किया जाता है।