रांची:
रूस और रूूक्रेन की जंग उत्तरोत्तर बढ़ती ही जा रही है। भारत के करीब 20 हजार से अधिक नागरिक वहां फंसे हुए हैं। जिनमें छात्रों की संख्या अधिक है। सिर्फ झारखंड से ही करीब दो हजार छात्र में फंसे हुए हैं। अधिकतर छात्र वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। आज इनमें से 17 लोग देर शाम रांची एयरपोर्ट पहुंचे। ऐसा राज्य एवं केंद्र सरकार के प्रयास से संभव हुआ। इससे पहले चार लोग आ चुके हैं।

दिन-रात सक्रिय है कंट्रोल रूम
झारखंड सरकार का कंट्रोल रूम दिल्ली स्थित झारखंड भवन और रांची के डोरंडा में संचालत हो रहा है। यूक्रेन में फंसे झारखण्ड के लोगों से लगातार संपर्क स्थापित कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है। केंद्र सरकार से लोगों को वापस लाने हेतु भी जानकारी साझा की जा रही है। कंट्रोल रूम में अब तक आये 134 फ़ोन कॉल्स के माध्यम से तकरीबन 181 लोगों की जानकारी मिली है, इनमें 67 महिला और 114 पुरुष हैं।

मां से लिपटकर फफक पड़ी छात्रा
इधर, रांची पहंचते ही एक छात्रा मां से लिपटकर फफक पड़ी। वहीं बोकारो के अंकित कुमार को कोई लेने एयरपोर्ट नहीं पहुंचा था। उन्हें कंट्रोल रूम के कर्मचारी लेकर रांची स्टेशन गए और बोकारो की टिकट कराई। दिल्ली से रांची तक की एयर टिकट भी झारखंड भवन के अधिकारी कुशलपूर्ति ने 5400 रुपए में कराई थी।
यह भी पढ़ें:
व्हाट्सएप नंबर की सुविधा
रांची के डोरंडा श्रम भवन में संचालित कंट्रोल रूम में 12 लोग दिनभर फोन पर सक्रिय हैं। रात में व्हाट्सएप नंबर की सुविधा भी दी गयी है। झारखंड राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष कंट्रोल रूम की संचालिका शिखा लकड़ा और काउंसेलर रजनी ने बताया कि झारखंड भवन (दिल्ली) से छात्र-छात्राओं की सूची उपलब्ध करायी जा रही है।