logo

सरायकेला : कपाली फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी बल्लू पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Screenshot_2026-06-06_113803.jpg

सरायकेला
सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बीते मंगलवार 2 जून को हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जमीन पर काम कराने के दौरान अफसर नवाज पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।  घटना की जानकारी और गिरफ्तारी 
पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को इस्लामनगर में जमीन पर काम करा रहे अफसर नवाज पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पीड़ित के बयान के आधार पर कपाली ओपी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी की पहचान इस्लामनगर, कपाली निवासी 42 वर्षीय अशफाक अहमद उर्फ बल्लू के रूप में हुई है।विशेष टीम (SIT) को मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य भौतिक प्रमाणों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के बड़ाबाजार स्थित पुरुलिया रोड में छापेमारी कर 4 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।जल्द होगी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी
वहीं, इस फायरिंग कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में शामिल अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता हीरालाल मुंडू, टाइगर मोबाइल के जवान बिपुल कुमार तिवारी, दस्तगीर आलम तथा तकनीकी शाखा के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 

Tags - SaraikelaKharsawan JharkhandCrime PoliceArrest FiringCase SITInvestigation