द फॉलोअप डेस्क
झारखंड (Jharkhand) में खेल प्रतिभाओं की तलाश के लिए 10 जनवरी से चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता 21 जनवरी तक चलेगी। इसके लिए खेल निदेशालय, झारखंड (Directorate of Sports, Jharkhand) के स्तर से सभी जिलों के खेल पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। खेल निदेशालय की ओर से कहा गया है कि राज्य के आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों (Residential Sports Training Centers,Jharkhand) में प्रशिक्षुओं के कुछ सीटें खाली है। इन्हें भरना है। साथ ही नव स्वीकृत आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के लिए भी नये कैडेट्स का चयन भी करना है। चयन ट्रायल के आधार पर होगा।

जिस जिले से ट्रायल देंगे खिलाड़ी,वहां का निवासी होने जरूरी
10 जनवरी से 21 जनवरी तक चलने वाले चयन प्रतियोगिता में ट्रायल होगा। इसके बाद 22-23 जनवरी को राज्यस्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची में किया जाएगा। खेल निदेशालय द्वारा कहा गया है कि इच्छुक खिलाड़ी चयन ट्रायल में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें संबंधित जिले का निवासी होना जरूरी होगा। मतलब यह है कि जो खिलाड़ी इस चयन प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं, वो जिस जिले से ट्रायल देने वाले हैं उनका वहां का निवासी होने जरूरी है।

यहां इस दिन होगा ट्रायल
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\