logo

सुशांतो सेन गुप्ता की बढ़ती लोकप्रियता को देख लाल झंडा के लोगों ने की हत्या: अपर्णा सेन गुप्ता

nnnnnn1.jpg

द फॉलोअप टीम;निरसा (बंटी झा)
फॉरवर्ड ब्लॉक से निरसा के नेता शहीद सुशांतो सेन गुप्ता का 22 वां शहादत दिवस निरसा के रामकलानी में किया गया। जहां शहीद सुशांतो सेन गुप्ता की धर्मपत्नी भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा आज ही के दिन 5 अक्टूबर वर्ष 2002 को निरसा विधानसभा के जनता के लोकप्रिय नेता गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले शहीद सुशांतो सेनगुप्ता को लाल झंडा के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस दौरान उनके साथ शहीद डीडी पाल और शहीद संजय सेनगुप्ता भी शहीद हो गए। लाल झंडा के लोगों ने सोचा सुशांतो सेन गुप्ता की हत्या कर देने से यहां सिर्फ लाल झंडा का राज रहेगा। लेकिन आज भी जनता का साथ और प्यार ने शहीद सुशांतो सेन गुप्ता की पत्नी ही यहां की विधायक है।


निरसा के जनता के लिए कई लड़ाई लड़ी
 अपर्णा सेनगुप्ता ने आगे कहा यहां दो -दो डैम होने के बाद भी जनता को पानी नहीं मिल रहा था। उस वक्त सुशांतो सेनगुप्ता ने जल दो या जेल दो का नारा दिया और हजारों की संख्या में जनता ने उनकी इस लड़ाई में साथ दिया। उनके हत्या का मुख्य मास्टरमाइंड यहां के लाल झंडा के नेता है। आज लाल झंडा निरसा में गुंडागर्दी, मारपीट कर यहां राजनीति कर रहे है। यहां के जनता उन्हें जवाब देगी। सुशांतो सेन गुप्ता हत्या की CBI जांच चल रही है। यह जांच का अंत उस समय तक होगा जब शहिद सुशांतो सेन गुप्ता, शहीद डीडी पाल और शहीद संजय सेन गुप्ता के हत्यारों को फांसी दिया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N