logo

राष्ट्रपति के झारखंड आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, 2 डीआईजी, 15 आईपीएस व 5 हजारों जवान रहेंगे तैनात

1567.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं। रांची रेंज और दुमका रेंज डीआईजी के नेतृत्व में 15 से ज्यादा आईपीएस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा को लेकर दो डीआईजी, 15 आइपीएस, 24 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर और 250 सब-इंस्पेक्टरों तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं राष्ट्रपति के रूट लाइन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी होगी। जानकारी के अनुसार करीब 5 हजार जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा।  वहीं, ट्रैफिक सहित सभी पहलुओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राष्ट्रपति के गुजरने वाली रूट की हर ऊंची इमारतों से भी पुलिस के जवान हथियार के साथ निगरानी करेंगे। एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। अलग-अलग जगहों पर राष्ट्रपति का कार्यक्रम है। संबंधित जिले के अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं।

24 मई की सुबह पहुंचेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति के कार्यक्रम के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 24 मई की सुबह लगभग 9 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से एयरफोर्स के विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। देवघर में बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद वे रांची आएंगी। यहां बिरसा मुंडा और अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगी। रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। 25 मई को झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। यहां से वापस लौटकर राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद 25 मई को ही हेलीकॉप्टर से खूंटी जाएंगीवहां मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद रांची लौट कर रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। मुर्मू 26 मई को ट्रिपल आईटी कन्वर्सेशन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी। इसके बाद दिन के करीब 1 बजे वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT