logo

Ranchi : कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू का दूसरा दिन, आलाकमान करेंगे नाम की घोषणा 

inter1.jpg

रांचीः 
कांग्रेस पार्टी काबिल लोगों को जोड़ने के लिए पदाधिकारियों के चयन की व्यवस्था बदल रही है।  कांग्रेस में पहली बार इंटरव्यू कल्चर का आयोजन किया गया है। जिला अध्यक्षों का चयन इंटरव्यू से किया जा रहा है। चयन होने के बाद आलाकमान नाम घोषित करेंगे। कल 18 जिलों में इंटरव्यू हुआ था। आज रांची, धनबाद, बोकारो और कोडरमा में इंटरव्यू चल रहा है। इसमें कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। ॉ


आज चल रहा इंटरव्यू 
अब कांग्रेस में नेता बनने के लिए आपको इंटरव्यू पास करना होगा। इसको लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार से दो दिवसीय साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक दिन इंटरव्यू हो गया है आज दूसरा दिन है। इसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर वैसे अभ्यर्थियों का इंटरव्यू ले रहे हैं, जिन्होंने जिलाध्यक्ष या जिला कमिटी के लिए आवेदन किया था।