logo

Weather Update : झारखंड में झुलसाने लगी गर्मी, दो दिन चलेगी लू, येलो अलर्ट जारी

garmi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में धूप का असर दिख रहा है। जमीन तपने लगी है। कई जिले गर्मी की चपेट में आ गए हैं। यही वजह कि अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम केंद्र रांची की ओर से येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की नसीहत दी गई है। इसके तहत  उत्तर पश्चिमी, और उत्तर पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी के विभिन्न जिलों में 2 दिनों तक लू (Heat wave) चलने की संभावना है। येलो अलर्ट के अनुसार 18 व 19 अप्रैल को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में लू चलने की संभावना जताई गई है। 

चार दिनों तक हो सकती है बारिश 
आने वाले दिनों में राज्य में मौसम के दो रूप देखने को मिलेंगे। 18-19  अप्रैल तक राज्य के विभिन्न जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, इसके अगले चार दिनों तक राज्य के उत्तर-पूर्वी, दिक्षिणी और निकटवर्ती मध्यम भागों में गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकता है। मतलब दो दिनों तक लू चलने के बाद राहत मिलेगी।
 
अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोत्तरी
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिन तक कोई बड़े बदलाव की फिलहाल उम्मीद नहीं है। इधर, बीते 24 घंटों में सबसे उत्तम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस डालटेनगंज जिले का रहा। जबकि, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा जिले का रहा।


खुद को रखें हाइड्रेट
गर्मी से बचने के लिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से धूप से बचने की सलाह दी डॉक्टरों ने दी है। खासकर पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को बचने कहा गया है क्योंकि ऐसे लोगों में गर्मी की बीमारी के लक्षणों की संभावना बढ़ जाती है। वही लू से बचने के लिए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की नसीहत दी गई है। कहा गया है कि प्यास ना लगने पर भी पानी पियें। खुद को हाइड्रेट रखें। ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी और छाछ आदि का प्रयोग करें। गर्मी के संपर्क में आने से बचें। हल्के, हल्के रंग के, ढीले, सूती कपड़े पहनें और सिर को कपड़े, टोपी या छतरी आदि से ढक कर ही धूप में निकले।

गोड्डा सबसे गर्म जिला

 जिलों के तापमान की बात करें तो गोड्डा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गुड्डा में पारा 45 डिग्री पार हो चुका है। यहां का तापमान 45.1 है। वहीं पाकुड़ में 43.5, देवघर 43.2,पलामू 42.9,गढ़वा में 42.8 है। वहीं राजधानी की बात करें तो  रांची में 38.7 अधिकतम तापमान हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT