logo

सरयू राय का दावा- दिसंबर में गिर जायेगी झारखंड की हेमंत सरकार 

SARYU10.jpg

रांची
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के मुख्य संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज दावा किया कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार दिसंबर में गिर जायेगी। इस बाबत सरयू राय ने विस्तार से कुछ बोलने के बजाय सिर्फ इतना कहा कि दिसंबर में सरकार गिरने के संकेत मिल रहे हैं। सरयू रविवार को कृष्णा पैलेस में मोर्चा के प्रतिनिधि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  इस दौरान सरयू राय ने कहा कि लोग ईडी की मंशा पर सवाल उठाते हैं। लोग मुझसे पूछते हैं कि ईडी सिर्फ विपक्षी पार्टियों के ही खिलाफ कार्रवाई करती है। इस पर कहा कि ये आरोप सही हो सकता है। लेकिन ईडी जिन तथ्यों, जिन दस्तावेजों को बाहर निकाल रही हैं, वह भी गलत हैं?

ईडी के खिलाफ सबूत हो, तो सामने लायें 

सरयू ने कहा कि ईडी ने जिनके विरुद्ध भी कार्रवाई की है, उसमें कोई मीन-मेख निकला हो, तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए। अगर कोई भ्रष्टाचार कर रहा है, तो ईडी कार्रवाई करेगी ही। अगर आपको लगता है कि ईडी की कार्रवाई में कोई गड़बड़ी है, तो आप प्रमाण के साथ इसे जनता के सामने लायें। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए भारतीय जनतंत्र मोर्चा ही सबसे भरोसेमंद पार्टी है। यह पार्टी लगातार बढ़ रही है। हमारी पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। इसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों लोगों ने भाजमो की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में इनकी रही भागेदारी 

सभा को मोर्चा के केंद्रीय सचिव सोमेन दत्ता, केंद्रीय उपाध्यक्ष पीएन सिंह, धनबाद जिला के अध्यक्ष उदय सिंह समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। मंच संचालन मोर्चा के महासचिव आशीष शीतल मुंडा एवं धन्यवाद ज्ञापन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने किया। सम्मेलन में मुकेश पांडेय, निरंजन सिंह, संतोष श्रीवास्तव, किरण तिवारी, निशि पांडये, सुयश पांडेय, अशोक ठाकुर, पंकज सिंह, राजीव रंजन सिंह, मनोज सिंह, अभिषेक चौबे, शिवानी लता, सद्दाम, असरार हुसैन, बजरंगी साव, संतोष कुमार सोनी, रेहाना खातुन, अदनान, मिथिलेश कुमार, रिक्की, आफरीदी, सनातन मिश्रा, सन्नी कुमार, यशराज गुप्ता, अर्चना, मनीष कुमार, अविनाश, नदीम, किरण पाठक, सुरभि सिंह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।