सरायकेला
सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित फॉरेस्ट इलाके के घने जंगल से आज मंगलवार को एक 20 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका शव बरामद हुआ। जंगल में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की नजर शव पर पड़ने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना की पूरी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी उस समय हुई, जब आसपास के बच्चे जंगल में क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद खोजने के दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत कपाली ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने जानकारी दिया कि महिला नीमडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू प्रखण्ड अंतर्गत रूपरू गांव की है। उनका नाम सुमारी सिंह सरदार पति रबिन मुंडा उम्र 20 वर्ष है,पति कपाली के डैमडूबी क्षेत्र में रहकर टेम्पो चलाने का काम करता है, 
जांच कर रही है पुलिस
प्रभारी के अनुसार किसी बात को लेकर झगड़ा होने से आत्महत्या की आशंका जताया जा रही है। जिस हालत में शव मिला वह संदिग्ध है, पुलिस मामले से जुड़ी हर पहलुओं पर बारिकी से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।