logo

निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में मिली महिला की अर्धनग्न लाश

SARAKELA_UNCONCIOUS_PICS.jpg

सरायकेला
सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे कॉलोनी स्थित खजूर बागान के एक निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और पुलिस हत्या, हादसा तथा आत्महत्या तीनों पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।
सैप्टिक टैंक में मिला अज्ञात महिला का शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले सैप्टिक टैंक में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि संबंधित मकान का निर्माण कार्य रविवार से बंद था। मंगलवार को जब मजदूर दोबारा काम पर पहुंचे तो सैप्टिक टैंक में शव दिखाई देने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस हर पहलू से जांच कर रही
थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या, दुर्घटना और आत्महत्या तीनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Tags - Saraikela Adityapur Missing Girls Jharkhand News Police Investigation