logo

सरायकेला से चाईबासा घूमने निकलीं 4 सहेलियां, 3 नाबालिग लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता

WhatsApp_Image_2026-07-15_at_1_44_46_PM.jpeg

सरायकेला
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर से तीन नाबालिग लड़कियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। चार सहेलियां घूमने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उनमें से केवल एक ही वापस लौटी। बाकी तीन लड़कियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है और लोगों से सहयोग की अपील की है। 
तीन नाबालिगों का अब तक नहीं लगा कोई सुराग
जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को बास्कोनगर की चार नाबालिग लड़कियां घर से घूमने के लिए चाइबासा रूंगटा गार्डन निकली थीं। इनमें से एक लड़की 14 जुलाई की दोपहर अपने घर लौट आई, जबकि शेष तीन लड़कियां अब तक वापस नहीं आई हैं। लापता लड़कियों की पहचान शांति सामड 14 वर्ष, अनुष्का गगराई 15 वर्ष और सिमरन जोजो 14 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों बास्कोनगर की निवासी हैं। 
लापता नाबालिगों की तलाश में जुटी पुलिस
परिजनों ने लड़कियों के नहीं लौटने पर आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच करते हुए संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है। पुलिस और परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन तीनों लड़कियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल आदित्यपुर थाना अथवा डायल 112 पर सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल खोजा जा सके। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने जानकारी दिया कि हमारी टीम लगातार वापस आए लड़की के निशानदेही पर चाइबासा जाकर खोजबीन कर रही है। वहीं आम लोगों से भी उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सहयोग करने की बात कही ।

Tags - Saraikela Adityapur Missing Girls Jharkhand News Police Investigation