द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
सरायकेला में शुक्रवार सुबह ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की। करीब सुबह 7 बजे तीन वाहनों से पहुंची टीम ने घर को अपने कब्जे में लेकर तलाशी शुरू की। इस दौरान घर के अलग-अलग हिस्सों में दस्तावेज और अन्य सामानों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सहकारिता बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये का लोन लेने और उसके भुगतान नहीं किए जाने से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है। ED की टीम मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
.jpeg)
घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था, कार्रवाई जारी
छापेमारी के दौरान संजय डालमिया के आवास के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। हालांकि, ED की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। टीम की जांच फिलहाल जारी है और तलाशी पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि 35 करोड़ रुपये के लोन से जुड़े मामले में कारोबारी संजय डालमिया फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
