द फॉलोअप
बिहार-झारखंड का कुख्यात संजय सिंह को पुलिस ने सोमवार देर रात पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस कुख्यात अपराधी पर दोनों राज्यों में हत्या, रंगदारी, लूट और डकैती करने के कुल 25 मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस अपराधी की तलाश में थी। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने अपराधी को दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद पत्नी का आया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह मूल रूप से मसौढ़ी का रहने वाला है। हाल ही में उस पर बिहटा स्थित एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर 1995-96 में पांडव सेना बनाया था। सेना बनाने के बाद अलग-अलग तरह के हथकंडे अपनाकर वह हत्या, चोरी, रंगदारी, लूट और डकैती करता था। जानकारी मिलते ही पुलिस लंबे समय से अपराधियों की तलाश में थी। अब संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी का एक वीडियो सामने आया है। उसने वीडियो में अपने पति की गिरफ्तारी पर चिंता जताई है।

बाथरुम का शिशा तोड़कर हाजत से भागा इनामी अपराधी
इधर, सीतामढ़ी जिले से पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक इनामी अपराधी थाने की हाजत से बाथरुम का शिशा तोड़कर फरार हो गया है। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। परिहार पुलिस के मुताबिक, रविवार की शाम ही उसे एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर परिहार के थाने के हाजत में रखा था। कुख्यात अपराधी की पहचान प्रभु भगत के रुप में हुई है, जो परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार इस पर भी कई अलग-अलग जगहों पर हत्या, लूट और डकैती करने में आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल एएसपी सह सदर एसडीपीओ-टू आशीष आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।