logo

संजय लाल पासवान बने आवास बोर्ड के अध्यक्ष और जय शंकर पाठक बने हिन्दू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष 

संजय लाल पासवान बने आवास बोर्ड के अध्यक्ष और जय शंकर पाठक बने हिन्दू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष 

द फॉलोअप डेस्क 

वर्षों से लंबित बोर्ड-निगम का बंटवारा आखिरकार शुरू हो गया है. वर्षों से लंबित आवास बोर्ड की गठन के सवाल पर अब विराम लग चुका है. शनिवार की देर शाम इससे जुड़ा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार संजय लाल पासवान को झारखंड राज्य आवास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. संजय लाल पासवान की नियुक्ति अध्यक्ष पद के लिए तीन वर्षों के लिए हुई है. इसके साथ ही पाकुड़ के गुलाम अहमद, रांची के अभिलाष साहू एवं नितिन अग्रवाल और धनबाद के पवन महतो को झारखंड आवास बोर्ड के सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है।


झारखंड राज्य हिन्दू न्यास बोर्ड का भी हुआ गठन
  

तृतीय झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन करते हुए हजारीबाग के जय शंकर पाठक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति प्रक्रिया हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम 1950 (अंगीकृत) की धारा 8 में प्रदेश शक्तियों के अधीन किया गया। साथ ही हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्यों के रूप में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा, देवघर के अजय नारायण मिश्रा और पलामू जिले से संजीव तिवारी व हृदयानंद मिश्रा को नियुक्त किया गया। जिसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। बोर्ड में जगह मिलने से फ़िलहाल कांग्रेसी खेमे में ख़ुशी की लहर है. जानकारी के अनुसार बहुत जल्द अन्य बोर्ड और निगम के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।