logo

बदहाल सड़क पर सिस्टम बेबस: साहिबगंज में SIR कार्य के लिए JCB में सवार होकर बूथ तक पहुंचे अधिकारी

JCB_sir.jpg

साहिबगंज

साहिबगंज अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईंद एवं बोरियो प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव SIR कार्य के लिए जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के बूथ संख्या 139 एवं 148 तक जेसीबी में सवार होकर पहुंचे। बारिश के कारण सड़क पूरी तरह से कीचड़मय हो गयी। जिसके बाद अधिकारियों को जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। वहीं इस तस्वीर के बाद ग्रामीणों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि जब अधिकारी भी इस खराब सड़क पर जेसीबी के सहारे बूथ तक पहुंच रहे हैं। 

आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को भारी परेशानी

किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने या किसी गर्भवती महिला को प्रसव के लिए तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की स्थिति में क्या होगा। ऐसी सड़क पर एंबुलेंस या अन्य वाहन आसानी कैसे पहुंच पाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में क्षेत्र की सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की जरूरत है, ताकि जरूरत के समय एंबुलेंस और अन्य वाहन गांव तक पहुंच सकें।

Tags - SIR Work JCB Ride Bad Road Condition Ground Reality