साहेबगंज
पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची के आदेश के आलोक में 18 जुलाई 2026 की रात्रि 12:00 बजे से 19 जुलाई 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में साइबर अपराध (आईटी एक्ट), फरार अभियुक्तों, वारंटियों एवं अन्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 50 अभियुक्तों, वारंटियों एवं फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आईटी एक्ट से जुड़े मामलों के आरोपी, विभिन्न आपराधिक कांडों के फरार अभियुक्त तथा न्यायालय से वारंट जारी अभियुक्त शामिल हैं।

क्या बताया पुलिस ने
साहेबगंज पुलिस ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना तथा जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे और अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

थानावार गिरफ्तारी (18–19 जुलाई 2026):
नगर – 6
मुफस्सिल – 5
मिर्जाचौकी – 1
जिरवाबाड़ी – 2
बोरियो – 1
गंगा नदी थाना – 2
बरहेट – 10
बरहरवा – 3
रांगा – 1
कोटालपोखर – 1
राजमहल – 5
राधानगर – 2
तीनपहाड़ – 6
तालझारी – 3
एससी/एसटी थाना – 2
अहतू – 0
महिला थाना साहेबगंज – 0
महिला थाना राजमहल – 0
कुल गिरफ्तार: 50 अभियुक्त (18 जुलाई को 25 एवं 19 जुलाई को 25)।
