logo

रांची नगर निगम :  सफाईकर्मियों ने समाप्त की हड़ताल, प्रशासक से इन मुद्दों पर बनी सहमति 

 सफाईकर्मियों ने समाप्त की हड़ताल, प्रशासक से इन मुद्दों पर बनी सहमति 

रांची 
रांची नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी है। नगर प्रशासक के साथ वार्ता के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी है। सभी कर्मी आज से काम पर चले गये हैं। मिली खबर के मुताबिक सफाईकर्मियों की मुख्य मांगों में समान काम, समान वेतन, 10 साल से अधिक हो चुके सफाईकर्मियों का स्थाईकरण आदि शामिल हैं। नगर प्रशासक ने इन मांगों पर सकारात्मक रवैया दिखाया है और कहा है कि राज्य सरकार को सफाईकर्मियों की मांगों से अवगत कराया जायेगा।  

बता दें कि रांची नगर निगम के 2300 सफाई कर्मी, सुपरवाइजर एवं अन्य अपनी मांगों को लेकर कल से हड़ताल पर थे। कल आंदोलनकारियों ने नागाबाबा खटाल में आम सभा की थी। सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गयी थी। कई जगह कचरे का अंबार लगा गया था। आज से हड़ताल खत्म होने के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। 

Tags - Safai Karamcharis strike agreement  Jharkhand News News Jharkhand