द फॉलोअप डेस्क
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है। सुबह से ही कई कलाकार वहां राम भजन गा रहे हैं। इस उद्घाटन समारोह झारखंड के रुपेश मिश्रा भी अपनी पूरी टीम के साथ अयोध्या पहुंच गए हैं। रुपेश इस समारोह में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इसे लेकर वे काफी खुश और उत्साहित हैं। इसके साथ ही पूरा राज्य गौरवान्वित है। बता दें कि रुपेश गोड्डा के पथगामा के रहने वाले हैं।

'राम के नाम पर गाए कई भजन'
गौरतलब है कि रूपेश मिश्रा ने लगातार भगवान श्री राम की शान में कई भजन और गाने गाए हैं, जो वायरल भी हुए हैं। रूपेश मिश्रा पिछले एक दशक से मुंबई में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज भी दी है। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी कई भजन और गाने गाए हैं। उनके हालिया सबसे लोकप्रिय गीतों में 'अंखिया तरस रही है राम के दर्शन पाने को' शामिल है। वहीं राम के नाम पर 'सुमिरन सब मिल के कर लो' जैसे उनके दर्जनों गाने खूब सुने जा रहे हैं। लोग इन गानों को खूब पसंद कर रहे हैं।

झारखंड की सुख, समृद्धि की करेंगे प्रार्थना:
गायक रूपेश मिश्रा ने अयोध्या जाने से पहले कहा कि मैं भगवान श्री राम से झारखंड और गोड्डा के सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना करूंगा। रूपेश मिश्रा के साथ उनके साथी कलाकार संतोष पांडे भी अयोध्या जा रहे हैं, जिनका अवध की धरती से रिश्ता है। रूपेश मिश्रा ने कहा कि मुझे अयोध्या जाने का सौभाग्य मिला है, इससे मुझे काफी खुशी है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\