logo

रांची : पेड़ की डाली काटने के दौरान छत से गिरा RU कर्मी, मौत

shav26.jpg

रांचीः 
रांची विश्वविद्यालय के टीआरएल विभाग में पदस्थापित चतुर चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह पेड़ की डाली छाटने छत पर गये थे। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गये।  मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कर्मचारी की पहचान धर्मा मुंडा के रूप में हुई है। वह RU के जनजातीय क्षेत्रीय भाषा विभाग के आवासीय परिसर में रहते थे। बताया जा रहा है कि धर्मा मुंडा टीआरएल विभाग के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। परिसर में ही वह पेड़ है जिसकी डाली छांटने धर्मा मुंडा छत पर गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।