logo

महेशपुर में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूटकांड का खुलासा, पिस्टल और नगद सहित दो अपराधी गिरफ्तार

WhatsApp_Image_2026-02-18_at_7_36_31_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क

पाकुड़ जिला अंतर्गत महेशपुर थाना क्षेत्र में 16 फरवरी की रात हुई लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पाकुड़ पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो वारदात को अंजाम देकर भागने के दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से लूट के 2 लाख 68 हजार 480 रुपये, एक 9 एमएम पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।

पुरे मामले की जानकारी देते हुए पाकुड़ एसपी ने बताया कि बीते 16 फरवरी की रात करीब 8 बजे महेशपुर सिनेमा हॉल के सामने वाली गली में 'फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस' के कर्मी अनूप कुमार भगत से अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की थी। अपराधियों ने अनूप के सिर पर पिस्टल के बट से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया था और लगभग 3.40 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।

पुलिस की तत्परता और सूचना तंत्र ने इस केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। 17 फरवरी को काठीकुंड थाना प्रभारी को सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में घायल दो युवक अस्पताल में भर्ती हैं। जब पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की, तो उनका हुलिया और मोटरसाइकिल का विवरण लूटकांड के संदिग्धों से मेल खा गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों को अपने गिरफ्त में ले लिया।

Tags - Pakur district Maheshpur police station area February 16 night robbery police solved case within 24 hours Pakur Police action two criminals arrested road accident during escape loot case exposed Rs 268480 cash recovered 9 mm pistol seized bike