logo

Ranchi : राजधानी में दिनदहाड़े गोलीबारी, आभूषण दुकान में लूट 

goli4.jpg

रांचीः
इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र से आ रही है। बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े आभूषण दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही घटनास्थल पर गोलीबारी भी हुई है। अपराधियों ने गोली भी चलाई है। बताया जा रहा है कि 5 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बांग्ला स्कूल के पास की घटना है। लुटेरों ने दो गोलियां चलाई है जिससे 2 लोग घायल हो गये। जो दो लोग घायल हुए हैं वह रिश्ते में मामा-भांजा हैं। घटनास्थल पर एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।