पलामू:
Jharkhand News: पलामू में सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण (Road safety and anti-crime checking drive in Palamu) को लेकर पुलिस ने जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। पलामू एसपी कपिल चौधरी (SP Kapil Choudhary) के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में वाहनों की जांच (Palamu Vehicle Check) और एंटी क्राइम चेकिंग की जा रही है। चियांकी इलाके में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच कर रही है। वहीं हरिहरगंज टोल प्लाजा (Hariharganj Toll Plaza) के पास एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पड़वा और रेल क्षेत्र के बीच भी एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा लेस्लीगंज और पांकी इलाके में भी एसडीपीओ कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित थाना प्रभारी समेत जवान शामिल
इस अभियान में संबंधित थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हैं। पुलिस की ओर से खास तौर पर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को मौके पर आवश्यक चेतावनी दी जा रही है और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य एक तरफ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है, तो दूसरी तरफ संदिग्ध गतिविधियों और अपराध पर भी नजर रखना है। चेकिंग के दौरान वाहनों और चालकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
.jpeg)
पलामू पुलिस का संदेश बिलकुल साफ है
एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग इलाकों में एक साथ चल रहे इस अभियान से पुलिस सड़क सुरक्षा के साथ-साथ एंटी क्राइम गतिविधियों को भी मजबूत करने में जुटी है। पलामू पुलिस का साफ संदेश है कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, दस्तावेज साथ रखें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।