logo

जामताड़ा में सड़क हादसा, 2 की मौत; पिकअप वैन और बाइक की हुई थी टककर

जामताड़ा में सड़क हादसा, 2 की मौत; पिकअप वैन और बाइक की हुई थी टककर

द फॉलोअप डेस्कः
जामताड़ा के नारायणपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है। घटना बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे बांसपहाड़ी बांकूडीह हाईवे पर हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा रहा है कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरिडीह गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बांसपहाड़ी से नारायणपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। 

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस कि मदद से घायलों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात को बहाल करने में जुटी हुई है। फिलहाल, पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है और फरार पिकअप वैन को मिहिजाम के पास पकड़ लिया गया है। मृतकों में एक की पहचान 23 वर्षीय राजू मुर्मू के रूप में हुई है।