द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
(CM) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज RMZ Infrastructure के अध्यक्ष दीपक छाबरिया ने मुलाकात की।। झारखंड में निवेश को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से विस्तार से बातचीत की गयी।। खास तौर पर ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने और आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, परमाणु ऊर्जा तथा उन्नत विनिर्माण जैसे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्षमताओं के विकास पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर छाबरिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि वह निवेश के माध्यम से झारखंड में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना चाहते हैं। यंग झारखंड विकसित भारत यात्रा का अंग बनाना चाहते हैं।
