रांचीः
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता खगड़िया के पूर्व सांसद आरके राणा का निधन हो गया। उन्होंने AIIMS के में अंतिम सांस ली। बता दें कि बीते शाम ही उन्हें AIIMS रेफर किया गया था। डोरंडा कोषागार चारा घोटाला मामले में 21 फरवरी को उन्हें सजा सुनाई गयी थी। उन्हें 5 साल व 60 लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी। वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में कैदी थे।
वेंटीलेटर पर थे
बता दें कि उनका मल्टी ऑर्गन फेल हो चुका था। परिजनों ने AIIMS पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनके अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने उनके निधन की पुष्टि की है। बता दें कि रांची के रिम्स में उनका इलाज वेंटीलेटर पर हो रहा था। उनकी हालात काफी गंभीर थी।
न्यू ट्रॉमा सेंटर में थे एडमिट
आरके राणा की स्थिति को देखते हुए बीते दिनों रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर में एडमिट किया गया था। जानकारी के मुताबिक, आरके राणा के लिवर में संक्रमण था।