logo

राजद अपने कोटे से झामुमो को देगा सीट, जल्द होगा फैसला

jjj2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में आज झामुमो और राजद नेताओं की सीट शेयरिंग पर लंबी चर्चा हुई। दावे और प्रतिदावे पर लंबी बातचीत की गयी। राजद की ओर से बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, वरिष्ठ नेता और झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, अब्दुल बारी सिद्दिकी, संजय यादव और मंगनी लाल मंडल तथा झामुमो की ओर से नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय शामिल हुए। इस बैठक में झामुमो ने लगभग एक दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया। 


बातचीत के फलाफल से सुदिव्य सोनू और विनोद पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत करा दिया है। सूत्रों का कहना है कि राजद कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग का मामला सुलझाने के साथ झामुमो को दी जानेवाली सीटों का भी खुलासा करेगा। वैसे यह तय हो गया है कि राजद अपने कोटे से झामुमो को सीट देगा। इसीलिए इस बैठक में कांग्रेस का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। विनोद पांडेय ने बताया कि वह आज पटना में रात्रि विश्राम करेंगे। कल वहां बिहार के झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। यहां मालूम हो कि झामुमो बिहार विधानसभा की तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रुपौली, बनमनखी, जमालपुर, पीरपैंती और चकाई सीट पर चुनाव लड़ने की मांग कर रहा है।

Tags - JMM RJD Bihar Assembly Elections Meeting in Patna Discussion on seat sharing Decision to be taken soon JMM claims 12 seats