logo

अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले JMM नेता रिजवान क्रांतिकारी

अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले JMM नेता रिजवान क्रांतिकारी

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता एवं झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष रिजवान क्रांतिकारी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की है। इस मुलाकात में राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को राज्यपाल के पास रखा गया है। इस दौरान विशेष रूप से SIR-2026 प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं, छात्रवृत्ति के मुद्दे तथा लोक भवन के मुख्य द्वार पर उर्दू में नाम फिर से अंकित किए जाने को लेकर चर्चा हुई और ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान रिजवान क्रांतिकारी ने कहा कि शिक्षा, सम्मान, अधिकार और प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड अल्पसंख्यक महासभा लगातार मजबूती से अपनी आवाज़ उठाती रहेगी। जनता के सवालों को सदन से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक मजबूती से पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है।

Tags - Rizwan Krantikari Jharkhand Governor SIR 2026 Minority Mahasabha Jharkhand News