जमशेदपुरः
जमशेदपुर के गोलमुरी से साकची वाले रोड में एक गजब का नजारा देखने को मिल रहा है। जहां एक बैटरी वाले ई-रिक्शा के पीछे एक बोर्ड लगा हुआ है, जिसमें बड़े बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है धोखे से सावधान। दरअसल ई रिक्शा चालक लोगों से गुजारिश कर रहा है आप सब इन शोरूम वालों के चक्कर में मत फंसना।

रिक्शे पर लगे बोर्ड में लिखा है कि मैं बैटरी वाली गाड़ी लेकर फंस गया । आप लोग मत फंसना। जो भी फंसेगा वह नया आदमी ही होगा। मैं तो पुराना आदमी था फिर भी फंस गया। आगे उसने अपनी दुख भरी दांस्ता लिखी है और बताया है कि दरआसल मेरे ई-रिक्शा का चार्जर खराब हो गया था। मुझसे वारंटी में भी चार्जर के लिए 18000 मांगे जा रहे थे। जब मैंने इंकार कर दिया तो मेरी ई-रिक्शा को करीब 2 महीने सर्विस सेंटर में रखा गया। फिर मुझसे 9000 मांगे गए। जब मैंने कहा कि जब मेरी गाड़ी वारंटी में है तो फिर पैसा क्यों दूं। इस पर इन्होंने ऊपर के ऑफिसर के दबाव में मुझे 2 महीने बाद चार्जर दे दिया लेकिन सर्विस मैनेजर मुझसे हमेशा पैसे की मांग करता रहा। उसके कारण ही मेरी गाड़ी 2 महीने सर्विस सेंटर में खड़ी रही। अब मुझे कंपनी से 2 महीने की भरपाई चाहिए। नहीं तो मैं कोर्ट का रुख करूंगा।
