logo

ई-रिक्शा ऑटो चालक संघ ने मांगों को लेकर की बैठक, कुमार राजा ने दिया ये आश्वासन 

RIKSHAW.jpg

रांची 

राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में आज ई-रिक्शा ऑटो चालक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर बैठक की। इसमें मुख्य रूप से रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉक्टर कुमार राजा शामिल हुए। उन्होंने तमाम लोगों की मांगों और परेशानियों को सुना और हर संभव प्रयास कर उनकी समस्या का समाधान हो, ये सुनिश्चित किया। इस दौरान संघ ने बताया कि रांची में लगभग 10,000 ई-रिक्शा हैं। इनका कोई रजिस्ट्रेशन, कोई रूट और स्टैंड निर्धारित नहीं है। कई प्रयासों के बाद भी रिक्शा संघ को संबंधित विभाग या अधिकारियों से कोई सहायता नहीं मिल पाई है। 

मांगों को पूरा करने के लिए पहल की जायेगी
मौके पर कुमार राजा ने कहा कि इस दिशा में एक प्रतिनिधिमंडल गठित कर जल्द ही संबंधित विभाग में इन मांगों को पूरा करने के लिए पहल की जायेगी। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर दबाव बनाया जायेगा। इस मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाये जायेंगे। किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

रांची की दुर्दशा की बात कही 

राजा ने आगे कहा कि समाज के हर वर्ग और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को हक और अधिकार मिलना चाहिए। इसके लिए चाहे उन्हें जो भी कदम जनहित में उठाना होगा वे  उठाएंगे। हक और अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि जिस प्रकार विगत कुछ वर्षों से रांची शहर की दुर्दशा हो रही है, इससे सारे लोग वाकिफ हैं। चाहे कोई व्यापारिक वर्ग से हो या आम जनता, सभी अलग-अलग कारणों से परेशान हैं। रांची महानगर कांग्रेस कमिटी इसके लिए कदम उठायेगी।  


 

Tags - E-rickshawUnionmeetingKumar Raja Jharkhand News