logo

बोकारो स्टील प्लांट के विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की मांग को लेकर समीक्षा बैठक

samiksha_baithak.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो स्टील प्लांट के प्रस्तावित विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए जारी महाहस्ताक्षर अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक वरिष्ठ विस्थापित नेता दिनेश झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बोकारो के दस हजार लोगों द्वारा इन मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाने वाले पोस्टकार्ड और दो लाख हस्ताक्षरों की प्रगति की व्यापक समीक्षा की गई।
बैठक में इस अभियान को और गति देने का निर्णय लिया गया। कुमार अमित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विस्तारीकरण बोकारो के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। इसके प्रारंभ होने से बोकारो के हर वर्ग के विकास को गति मिलेगी। समाजसेवी धनंजय चौबे ने कहा कि बीजीएच यहाँ की लाइफलाइन है। इसे सुपरस्पेशलिटी बनाने से यहाँ के लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगी। विस्थापित संघर्ष मोर्चा के महासचिव अब्दुल रब अख़्तर और वरिष्ठ विस्थापित नेता शिव प्रसाद ने कहा कि विस्तारीकरण से विस्थापित युवाओं के समक्ष रोज़गार के अवसर मिलेंगे। इसलिए इस अभियान को बोकारो के हर वर्ग तक पहुँचाना चाहिए।
बैठक का संचालन समाजसेवी योगेन्द्र कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अखिल भारतीय सफ़ाई कर्मचारी संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश राम ने किया। बैठक में मज़दूर नेता शत्रुजंय कुमार, समाजसेवी अजय सिंह, बीएमएस के मंत्री शशि भूषण, बीएकेस के महासचिव दिलीप कुमार, आलोक कुमार, करण गोरांई, चन्द्रप्रकाश, जन्मजय गोस्वामी, संजय कुमार, लालबाबू आदि उपस्थित थे।



 

Tags - latest Bokaro News Bokaro news updates latest Bokaro News Bokaro News updates latest BSl news BJH hospital news latest jharkhand News jharkhand Updates Jharkhand News updates