logo

सेवानिवृत शिक्षक आस पास के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में लगे रहेंः DC

7900.jpg

द फॉलोअप, रांची
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में  31 अगस्त को पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल आठ शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के ही दिन उनके समस्त रिटायरमेंट बेनिफिट प्रदान किए गए। यह पहल जिला प्रशासन की उस मंशा को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर और सम्मानपूर्वक उनके देय लाभ उपलब्ध कराए जाएं। मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी को अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।


मोबाइल की लत से बच्चों को बचाएं
उन्होंने आज के बच्चों में बढ़ती मोबाइल लत के विषय पर चर्चा करते हुए इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को जागरूक होना आवश्यक है। अपने आस-पास के वंचित एवं गरीब बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें तथा उन्हें पढ़ा-लिखाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें। उपायुक्त ने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे अपने आस-पास के वंचित एवं गरीब बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें तथा उन्हें पढ़ा-लिखाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका कक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज निर्माण में भी उनकी अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, वसीम अहमद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बादल राज उपस्थित थे।


इन आठ शिक्षकों को सम्मानित कर उन्हें सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी सेवानिवृत्ति लाभ सौंपे गए

पुनम एक्का, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय ओपा (बालिका), चान्हों

सुरेखा कुमारी, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय गाड़ी, राँची-1

युगेश्वर विश्वकर्मा, सहायक शिक्षक, आरा. देवरखण्ड, बुढ़मू

शिवसागर प्रसाद, सहायक शिक्षक, राजकीय उच्च मध्य विद्यालय मुन्ना, बुढ़मू

शिवनन्दन कुमार, सहायक शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारेडीह, बेड़ो

सुनीता चौधरी, सहायक शिक्षक, श्रद्धानन्द सेवाश्रम मध्य विद्यालय, रातू पथ, राँची-1 

विभा तिर्की, सहायक शिक्षक, संत पौल्स मध्य विद्यालय, चर्च रोड, राँची

Tags - Retired Teacher Ranchi DC Retirement benefits Manjunath Bhajantri