logo

23 अगस्त को रेरा का एक दिवसीय सेमिनार, रियल एस्टेट से जुड़े विषयों पर होगी चर्चा

rera.jpg

द फॉलोअप, रांची
झारखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (झारखंड रेरा) द्वारा रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के विभिन्न प्रावधानों एवं व्यावहारिक पहलुओं पर जागरूकता एवं संवाद  विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार 23 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक राँची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होगा। रेरा के इस सेमिनार में भवन निर्माण संबंधी तकनीकी प्रावधानों पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा। 


इस सेमिनार का उद्देश्य रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं सुशासन को सुदृढ़ करना तथा रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर बिल्डर, प्रमोटर, डेवलपर, भूमि स्वामी, आवंटी (होमबायर्स), बैंक एवं वित्तीय संस्थान, आर्किटेक्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, स्ट्रक्चरल इंजीनियर, अधिवक्ता एवं विधि विशेषज्ञ सहित रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों की सहभागिता प्रस्तावित है।

Tags - August 23 RERA Seminar Real Estate Ranchi