रांची :
झारखण्ड में अगले दो दिनों तक मौसम में कोई ख़ास बदलाव नहीं होने के आसार हैं। लेकिन, 26 मई तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर जानकारी दी है कि सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ ही देर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है ।बारिश के दौरान तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।इस बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का असर
दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मानसून सक्रिय होने के साथ बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब वाला क्षेत्र बन गया है। जिसका झारखण्ड के मौसम पर असर दिखने लगा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 3-4 तक दिनों तक झारखण्ड में बादल छाये रहेंगे। कुछ इलाको में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाए चलने की आशंका जताई गई है।

गुरूवार को अचानक बदला था मौसम का मिजाज
गुरूवार को आई आंधी से कई पेड़ और छप्पर उखड़ गए। रांची के कांके और ग्रामीण इलाको में कई पेड़ो की टहनिया टूट कर सड़क पर गिर गई। जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। रांची के कांके ,मोहराबादी और कई अन्य जगहों पर केबल और बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए।