logo

कॉमर्स में रेखा तिर्की बनीं रांची जिला टॉपर, 468 अंक लाकर राजधानी का मान बढ़ाया 

TIRKEY1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
JAC ने आज इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। शनिवार को जैक परिसर में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इंटरमीडिएट विज्ञान और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया। कॉमर्स में रांची की रेखा तिर्की ने पूरे स्टेट में 6th रैंक हासिल किया है। इसके साथ ही वह रांची जिला टॉपर बनीं है। उन्होंने 468 अंक लाकर टॉप किया है। उनके पिता का नाम महादेव उरांव है। रेखा तिर्की मूल रूप से रांची के न्यू मधूकम एरिया में की हैं और रांची के उर्सुलाइन इंटर कॉलेज से पढ़ाई की हैं। उनके पिता लेबर का काम करते हैं। रेखा ने जिला टॉप करके पूरे परिवार के साथ जिला का मान बढ़ाया है। 

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Latest News JAC Intermediate District Topper