logo

मोरहाबादी में झूलन सह मेला के साथ मंडा पूजा का समापन, पाहन ने पूरे किये अनुष्ठान

mela.jpg

रांची
राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित मंडा टांड़ गांव में आयोजित दो दिवसीय शिव उपासना का महापर्व मंडा पूजा रविवार रात को झूलन एवं मेले के साथ संपन्न हो गया।

इस अवसर पर गांव के पाहन द्वारा मंडा खूंटा की पूजा की गई। इसके बाद मुख्य पटभोक्ता गुरु बलराम दास गोस्वामी और पाठ भोक्ता क्रिस लोहरा ने बनस पर झूलकर श्रद्धालु शिवभक्तों पर आशीर्वादस्वरूप श्रद्धा के फूल बरसाए। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुति हुई।

बताया गया कि इस पर्व के अवसर पर पारंपरिक छऊ नृत्य तथा भोक्ताओं के झूलन के साथ-साथ ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया। छऊ नृत्य पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा धार्मिक ग्रंथों पर आधारित कथाओं पर प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी गुरु बलराम दास गोस्वामी, पाठ भोक्ता क्रिस लोहरा, अध्यक्ष निर्मल पाहन, संदीप मिर्धा, मनीष तिर्की, अमित मुंडा (पार्षद प्रत्याशी), संतोष उरांव, मिथिलेश मिर्धा, आशीष महतो, सतीश मुंडा, अर्जुन मुंडा, अमित कुमार, संजय मिर्धा, राजेश तिर्की, अशोक मुंडा, सुरेश मिर्धा, अर्जुन मिर्धा, राकेश मुंडा, बिरजू लोहरा सहित मोरहाबादी मौजा के सातों टोला के ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News