द फॉलोअप डेस्क
बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं BPSC का फार्म 15 जुलाई यानि आज से भरा जाएगा। जिसकी अंतिम तिथि 5 अगस्त तक है। यह पहली बार होगा जब समान प्रकृति के कई परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ ली जाएगी। जिनमें 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी शामिल हैं। छात्र BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर भर सकते हैं।
69वीं BPSC से OTR सिस्टम लागू
बीपीएससी की सभी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी अब एक बार रजिस्ट्रेशन कर आयोग द्वारा ली जाने वाली किसी भी परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसके लिए आयोग द्वारा OTR सिस्टम लांच किया गया है। OTR सिस्टम वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम(One Time Registration) होता है। इस प्रक्रिया से छात्रों को बोर्ड किसी भी भर्ती में दुबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होती है।एक बार रजिस्ट्रेशन करवा लेने पर वह परीक्षार्थी का स्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर हो जायेगा। जिसके आइडी और पासवर्ड से लॉग इन कर आगे वह आयोग द्वारा ली जाने वाली किसी भी परीक्षा में बैठ सकेगा।

क्या होगी आयु सीमा?
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र सीमा 20 से 22 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, बीसी और इबीसी के लिए 40 और एससी व एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी सेवकों को सेवा में आने के बाद इन परीक्षाओं में बैठने के अधिकतम पांच अवसर ही मिलेंगे।

शैक्षणिक योग्यता
69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा - स्नातक
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित और सांख्यिकी में से एक स्नातक
बालविकास परियोजना पदाधिकारी- गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और श्रम व समाज कल्याण में से एक में स्नातक डिग्री 50 फीसदी अंक के साथ
पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेशन इंजीनियरिंग एवं संचार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जिसमें इलेट्रॉनिक संचार की विशेषता हो में से एक में स्नातक होना जरूरी है।

चारों परीक्षाओं की कुल रिक्तियां
इस बार कुल 379 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसमें से संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 235 पद हैं। जिनमें महिलाओं के लिए आरक्षित रिक्तियों की संख्या 73 है। वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष 100 पद हैं। वहीं बालविकास परियोजना पदाधिकारी कुल 10 पद है। पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी में 1 पद है। जिसमें से 29 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N