logo

रांची में 3 साल बाद पड़ी रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 40 तक पहुंचा पारा

mausam_jharkhand_heat.jpg

रांची
रांची में तीन साल बाद अप्रैल महीने में भीषण गर्मी पड़ी है. वर्त्तमान में रांची का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस है. जबकि साल 2022 के अप्रैल महीने में रांची का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था. गुरुवार को भी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में भीषण गर्मी रही. पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 43, डालटनगंज में 43.2, जमेशदपुर में 42.8 डिग्री तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल को इन जिलों में लू के साथ-साथ गरज-चमक की संभावना है. 
कल से बारिश की संभावना
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 26 और 27 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव होने के संकेत हैं. इस दौरान तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.

 

Tags - jharkhand Weather today recod break heat in ranchi Record break heat in Jharkhand Weather news Updates today ranchi weather Waether News updates latest Weather news jharkhand Weather news weather warning news latest Weather news Jharkhand