logo

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलकर अभिभावक जैसा स्नेह मिला : निशि महतो

nitin007.jpg

रांची/धनबाद 
सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की पुत्री निशि महतो ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से रांची के कुचु स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान निशि महतो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन से मिलकर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई। उनसे मिलकर ऐसा महसूस हुआ मानो किसी अभिभावक का स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ हो। निशि महतो ने बताया कि नितिन नवीन ने उनके पिता एवं सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Tags - meeting National President Nitin Navin Nishi Mahto Ranchi