logo

रवींद्र सिंह बनाए गए झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष, अधिसूचना जारी

1939.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेसी नेता रवींद्र सिंह को मनोनीत किया गया है। इस संबंध में कृषि विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2022 की धारा 23(1) एवं 86 के तहत रवीन्द्र सिंह को अध्यक्ष पद पर अगले आदेश तक के लिए मनोनीत किया गया है। अधिसूचना के तहत तत्काल प्रभाव से यह आदेश लागू किया गया है। रवींद्र के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N