logo

झारखंड के धनबाद में चूहे खा गए 10 किलो भांग और 9 KG गांजा

ganja.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के धनबाद में स्थित राजगंज थाने की पुलिस ने अदालत को जानकारी दी है कि 10 किलो भांग और नौ किलो गांजा चूहे खा गए हैं। पुलिस का बयान सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, छह साल पहले 14 दिसंबर 2018 को राजगंज थाने की पुलिस ने शंभु प्रसाद अग्रवाल और उनके बेटे के पास से 10 किलो भांग और नौ किलो गांजा बरामद किया था। इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी भी हुई। 


रिपोर्ट में कहा चूहे खा गये भांग-गांजा 
केस से जुड़े एक वकील ने मीडिया को बताया कि अदालत ने राजगंज थाने के प्रभारी अधिकारी को 6 साल पहले जब्त किए गए 10 किलो भांग और 9 गांजा को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। इस पर पुलिस ने प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राम शर्मा को शनिवार को एक रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में अधिकारी ने दावा किया है कि चूहों ने थाने के मालखाने में रखे मादक पदार्थों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। रिपोर्ट देने वाले पुलिस अधिकारी ने कोर्ट को यह भी बताया है कि इस संबंध में थाने में सनहा दर्ज किया गया था। 


सनहा दर्ज किया गया 
अदालत में यह मामला अनुसंधानकर्ता की गवाही के लिए चल रहा था। पूर्व में अदालत द्वारा अनुसंधानकर्ता को जब्त भांग और गांजा लेकर आने का निर्देश दिया गया था। गवाही के लिए शनिवार को अनुसंधानकर्ता जयप्रकाश प्रसाद उपस्थित तो हुए, लेकिन अपने साथ जब्त भांग तथा गांजा लेकर अदालत नहीं पहुंचे। लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने थाना प्रभारी द्वारा दिए गए आवेदन से अदालत को अवगत कराते हुए कहा कि मलखाना में रखे इस कांड के जब्त पदार्थ 10 किलो भांग तथा नौ किलो गांजा था, जिसे चूहों ने नष्ट कर दिया गया है। इससे वह अदालत में प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं। इस संबंध में राजगंज थाने में सन्हा भी दर्ज कर लिया गया है।
 

Tags - dhanbad newsdhanbad latest news dhanbad ki khabar dhanbad updateRats ate 10 kg hemp and 9 kg ganja Rats ate 10 kg hemp