logo

Ranchi : रोटरी ट्रस्ट ऑफ रांची के नये अध्यक्ष चुने गये रथीन भद्रा 

rathin.jpg

रांचीः

28 जून 2022 को रोटरी ट्रस्ट ऑफ रांची साउथ तथा रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की जॉइंट BOD  मीटिंग में रथीन भद्रा को रोटरी ट्रस्ट ऑफ रांची साउथ को अध्यक्ष चयनित किया गया। साथ मे श्रावण गिरी को महासचिव तथा राजा बागची को कोषाध्यक्ष चुना गया। इन सबो को पांच वर्षों के लिए चयनित किया गया।रोटरी ट्रस्ट ऑफ रांची साउथ की स्थापना सीनियर रोतारियन्स ने करीब 20 साल पहले की थी। जिसका उद्देश्य समाज सेवा करना है।


रथीन के उपस्थिती में संस्था नई उच्चाइयों 
बता दें कि इस संस्था के द्वारा कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स को अंजाम दिया गया है। चाहे वो खूंटी रोड में आशाकिरण हो या तोरपा में भूंगरु जल संचयन का काम हो। कई जगहों पर कम्यूनिटी सेंटर तथा ट्रेनिंग सेंटर का काम भी इस संस्था ने किया है और अब भी कर रहे हैं। सभी सदस्यों ने रथीन भद्रा को स्वीकार करते हुए आशा किया है कि रथीन के मार्गदर्शन में संस्था नई उच्चाइयों को छुएगी। 


ये बैठक में रहें उपस्थित 
मीटिंग में उपस्थित रोतारियन्स थे सुशील चौधुरी,  प्रदीप घोष, अशोक सिन्हा, सुवेन्दु भट्टा, सुनील कुमार सिंह, श्रवण गिरी, डॉक्टर अरविंद, निर्मल तिग्गा, डॉक्टर सच्ची कुमारी, राजा बागची , सुस्मिता दी, जलेश्वर जी, रथीन भद्रा, अरुण सिन्हा इत्यादि।