logo

चलती कार में किया लड़की का रेप, नाम बदल कर की थी पीड़िता से दोस्ती 

rape35.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के गढ़वा जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के रंका थाना क्षेत्र के गढ़वा-अबिंकापुर एनएच 343 पर गुलेरियाढोंढ़ा के पास शनिवार सुबह चलती कार में एक लड़की के साथ रेप किया गया। पीड़िता के नाना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती थी। औरंगाबाद जिले के सारीसंडा गांव के रहने वाले आरोपी मोहम्मद शाहरूख ने खुद को सोनू बताकर पीड़िता से जान-पहचान बढ़ाई थी। इसके बाद वह पीड़िता को परेशान करने लगा। आरोपी से परेशान होकर पीड़िता के परिजनों ने उसे अपने नाना के पास गढ़वा के रंका भेज दिया। यहां पीड़िता 1 साल से रह रही थी। वह 11वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। शनिवार सुबह को शाहरूख ने पीड़िता को फोन कर मिलने बुलाया। इसके बाद पीड़िता कोचिंग के लिए निकली। लेकिन आरोपी ने उसे कार में बैठा लिया और गुलेरियाढोंढ़ा के पास चलती कार में उसका रेप किया।

लड़की के देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुलेरियाढोंढ़ा के पास सड़क किनारे खड़ी एक काली कार में उन्हें लड़की अस्त-व्यस्त हालत में मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और मुख्य आरोपी शाहरूख तथा कार चालक तौकीर अंसारी उर्फ फरहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज गढ़वा न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Garhwa News