logo

गिरिडीह : 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला मुखिया पति गिरफ्तार

girdih_rape_edited.jpg

गिरिडीह:  

 

8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुखिया पति मिकू मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मिकू मंडल को पुलिस ने घर से 30-35 किलोमीटर दूर डुमरी थाना इलाके से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद से पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

घटना के दिन क्या हुआ

आरोपी मीकू मंडल ने बताया कि उसकी पत्नी मुखिया कंचन देवी, पीड़िता की मां और पीड़िता नदी पर नहाने गईं थीं। नदी से नहाकर मुखिया वापस घर लौट आईं लेकिन उसका साबुन नदी पर छूट गया। ऐसे में मुखिया का साबुन लेकर पीड़िता मुखिया के घर पहुंची थी। आरोपी ने यह भी बताया कि जब पीड़िता उसके घर पर पहुंची तो वह घर पर अकेला था। बच्ची को देखकर उसके अंदर का हैवान जाग गया। फिर उसने लड़की से रक्षाबंधन को लेकर बात की और कहा कि रक्षाबंधन में पैसा खर्च होता है। इस पर मुखिया पति ने पीड़िता को 50-100 रुपए भी दिए। पैसा देने के बाद उसे घर के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। जब बच्ची रोने लगी तो उसने उसे धमकाया और घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी जब पीड़िता के घरवालों को लगी तो वह भाग खड़ा हुआ।

 टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी पकड़ा गया

घटना की जानकारी जैसे ही एसपी अमित रेणू को मिली तो उन्होंने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। सरिया - बगोदर एसडीपीओ नौशाद आलम के नेतृत्व में छापेमारी शुरू की गई। रातभर टीम परेशान रही और टेक्निकल सेल की सहायता से आरोपी को पकड़ लिया गया।