logo

Ranchi : हुनर की खान हैं 6 साल के विवान शौर्या, पेंटिंग के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

हुनर की खान हैं 6 साल के विवान शौर्या, पेंटिंग के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

डेस्क: 

'होनहार बिरवान के होत चिकने पात' मुहावरे को चरित्रार्थ कर रहे हैं रांची के 6 वर्षीय बहुमुखी प्रतिभा के धनी विवान शौर्या। इन्होंने अपनी विलक्षण सृजनात्मक प्रतिभा के बल पर इतनी छोटी उम्र में अपना नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स 2022 में दर्ज करा लिया है। उनके नाम यह रिकॉर्ड सबसे कम उम्र में 129 पेंटिंग्स बनाने के लिए दर्ज हुआ है।   विवान ने बड़े आकार A3 या उससे बड़े आकार के पेपर पर 129 पेंटिंग्स आयल पेस्टल रंगों द्वारा बनाई है और साथ ही साथ पेंटिंग्स बनाते हुए सभी वीडियो भी बनाया है।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ नाम
इसके लिए विवान को इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स की ओर से प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किया गया है। साथ ही विवान के अचीवमेंट को सुदर्शन टीवी में  भी प्रसारित किया गया है। विवान ने विभिन्न विषयों पर पेंटिंग जिसमें गणेश भगवान, गौतम बुद्धा, श्रीकृष्णा, समुंदरी जीवन, पशु-पक्षी, जीव-जंतु, प्रकृति, अंतरिक्ष, वास्तु चित्रण आदि को कागज पे उकेरा है।

विवान के शुरू से अंत तक 129 पेंटिंग्स को बनाते उसकी वीडियोज को इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स को भेजा गया था। जहां वीडियो का सत्यापन करने के बाद उसके इस रिकॉर्ड को इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

 इस अवसर पर विवान के विद्यालय के प्राचार्य समरजीत जाना एवं सभी शिक्षकों ने भी बधाई दी। 

जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के छात्र हैं विवान
विवान जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में पहली कक्षा का छात्र है। विवान के गुरु और पिता धनंजय कुमार खुद भी प्रख्यात चित्रकार हैं और कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के संथापक हैं। उन्होंने बताया की विवान ने 2 वर्ष की छोटी उम्र से ही पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया था और छोटे से ही अपने पिता के मार्गदर्शन में चित्रकारी के गुर सीख रहा था। लॉकडाउन के समय का सदुपयोग कर विवान ने पेंटिंग्स बनाना शुरू किया और लगभग 150 से अधिक पेंटिंग्स बनाई। 

कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुका है विवान
इस दौरान विवान ने 20 से अधिक अन्तराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिलास्तर के पुरस्कार भी प्राप्त किये। विवान की माता रजनी कुमारी ने बताया की विवान पेंटिंग के अलावा एक्टिंग, रोल प्ले, कहानी वचन, भाषण, कविता वचन और पियानो में भी अपनी प्रतिभा से बड़े बड़े मंच पर प्रदर्शित कर पुरस्कार प्राप्त किये हैं। विवान का एक Youtube पे चैनल भी है (https://www.youtube.com/VIVAANSHOURYA) जहां इनके कई वीडियोज हैं।