द फॉलोअप डेस्क
रांची शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पांच से छह युवक एके-47 जैसी दिखने वाली राइफलों और अन्य हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया है। साथ ही इसमें ऐसे संदेश भी लिखे गए हैं, जिनमें बिना लाइसेंस हथियार लेकर घूमने और किसी का डर नहीं होने का दावा किया गया है।

वीडियो में किए गए कई दावे
वायरल वीडियो में लिखा गया है कि हम बिना लाइसेंस का हथियार लेकर घूमते हैं, तुम बिना लाइसेंस के सड़क पर गाड़ी नहीं निकाल सकते। हमारे लिंक उनके साथ हैं, जब इरादा करने का हो तो तैयारी नहीं करते, हम हमेशा तैयार रहते हैं।" यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर SK Sonu Khan नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रांची के किसी इलाके का है और इसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान सोनू खान के रूप में की जा रही है।
.jpeg)
पुलिस की पुष्टि का इंतजार
हालांकि, इस वायरल वीडियो की अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार असली हैं या डमी। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज है और लोग इसकी सत्यता को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।