logo

टेंडर हार्ट के विद्यार्थियों का परमहंस योगानंद योग चैंपियनशिप में एकतरफा कब्जा, जीते 8 पदक

tender_yoga.jpg

द फॉलोअप डेस्क
परमहंस योगानंद जयंती महोत्सव (Paramahansa Yogananda Jayanti Festival) पर योग चैंपियनशिप (Yoga Championship) का आयोजित की किया गया। इस चैंपियनशिप में रांची स्थित टेंडर हार्ट (Tender Heart School) के विद्यार्थियों का दबदबा देखने को मिला। टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। 


इन छात्रों ने जीता पदक
बता दें कि रांची में 5 से 7 जनवरी तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी  प्रतियोगिता में टेंडर हार्ट स्कूल की आकांक्षा, साक्षी एवं अंशिका ने जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में अभिमन्यु एवं क्रिशू ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में सेजल रंजन ने तृतीय एवं सीनियर बालक वर्ग में शिवराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योग के साथ साथ शिवराज ने आर्म रेसलिंग में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 


विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक धरोहर योग को सरंक्षित करने की भावना दिखाई
टेंडर हार्ट के चैयरमेन सुधीर तिवारी एवं प्राचार्या उषा किरण झा ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई  दी है। उन्होंने कहा है कि टेंडर हार्ट के विद्यार्थियों में हमारी सांस्कृतिक धरोहर योग को सरंक्षित करने की भावना बाल्यकाल से ही समाहित की जाती है जिसके परिणामस्वरूप आज अनेकों छात्र विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य की प्रतियोगिताओं में उच्चतर प्रदर्शन के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\